,

Owaisi Chandrashekhar Alliance : ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन, यूपी में नया सियासी बवंडर, PDA को चुनौती या BJP को फायदा ?

Owaisi Chandrashekhar Alliance

by: kamlesh chaube

Owaisi Chandrashekhar Alliance ; लखनऊ, उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नया सियासी समीकरण सामने आया है..असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है.. गठबंधन का नाम है ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’..ओवैसी ने ऐलान किया है कि गठबंधन यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा और चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे.दावा है कि यह गठबंधन दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की राजनीतिक आवाज बनेगा..

लेकिन सवाल है कि क्या 19 फीसदी मुस्लिम और 21 फीसदी दलित आबादी का सियासी समीकरण वास्तव में चुनावी नतीजों को बदल सकता है..क्या अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को चुनौती मिलेगी? क्या मायावती के दलित वोट बैंक में सेंध लगेगी? और सबसे बड़ा सवाल, विपक्षी वोटों का बिखराव क्या बीजेपी के लिए सियासी फायदे का रास्ता खोलेगा…यूपी में नया मोर्चा, किसके लिए चुनौती और किसके लिए मौका?

Owaisi Chandrashekhar Alliance

Owaisi Chandrashekhar Alliance ; 403 सीटों पर चुनाव, चंद्रशेखर CM फेस!

यूपी की सियासत में नया मोर्चा खुल गया है…..AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर 2027 के चुनाव के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का ऐलान कर दिया है..मोर्चे ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया.

इस मौके पर .ओवैसी ने साफ संदेश दिया कि मुस्लिम समाज सिर्फ वोट बैंक नहीं है..उसे सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी चाहिए….चंद्रशेखर आजाद ने .कहा, बड़े गठबंधनों में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला अब अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..खास बात ये कि दोनों के निशाने पर अखिलेश य़ादव रहे,..मुस्लिमों खासकर आजम खान जैसे नेताओं की अनदेखी..अखिलेश यादव के सनातन प्रेम और अयोध्या दौरे पर दोनों ने तंज कसा.

Owaisi Chandrashekhar Alliance ; दलित-मुस्लिम समीकरण से किसकी बढ़ेगी मुश्किल?

इस गठबंधन की सबसे बड़ी उम्मीद है जातीय और सामाजिक गणित है.उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19 फीसदी और दलित आबादी करीब 21 फीसदी बताई जाती है.. यानी दोनों समुदायों की संयुक्त आबादी लगभग 40 फीसदी.ओवैसी की नजर मुस्लिम मतदाताओं पर है तो चंद्रशेखर दलित राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं..

सपा अब तक MY यानि मुसलमान यादव समीकरण पर जीतती रही है,,.अब अखिलेश यादव ने नया समीकरण पीडीए का गढ़ा है जिसकी परिभाषा पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक दी गई जो बार –बार बदल रही…कांग्रेस का आधार भी दलित –मुस्लिम वोट रहा है..शायद यही वजह है कि कांग्रेस और सपा इसे बीजेपी के इशारे पर बना मोर्चा बताने लगी है..इसके साथ ही इससे अपने गठबंधन पर कोई खतरा नहीं मान रहीं

Owaisi Chandrashekhar Alliance ; स्वदेश सवाल ?

40 फीसदी आबादी का दावा, क्या वोट भी आएंगेएक साथ?
चंद्रशेखर को CM फेस बनाकर ओवैसी ने चला कौन सा सियासी दांव?
क्या कमजोर होगा अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला?
क्या मायावती के दलित वोट बैंक में भी लगेगी सेंध?
विपक्षी वोट बंटेंगे तो क्या बीजेपी को मिलेगा फायदा?

Owaisi Chandrashekhar Alliance ; UP में थर्ड फ्रंट

यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर की नई सियासी जोड़ी
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का ऐलान
403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
चंद्रशेखर आजाद होंगे CM फेस
40 फीसदी दलित-मुस्लिम आबादी पर नज

Owaisi Chandrashekhar Alliance क्या सपा के PDA फॉर्मूले में लगेगी सेंध ?
क्या बसपा का दलित वोट बैंक होगा प्रभावित ?
विपक्षी वोटों का बिखराव, BJP को फायदा?
ओवैसी-चंद्रशेखर का अखिलेश पर सीधा हमला
2027 से पहले यूपी में तीसरे विकल्प की तैयारी

हालांकि इन बयानों से इतर राजनीतिक समीकरण देखें तो इस नए गठबंधन से विपक्षी राजनीति में भी हलचल मचना तय है. अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला हो या मायावती का दलित आधार दोनों के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है..सवाल यह भी है कि अगर मुस्लिम और दलित वोटों में बंटवारा होता है तो क्या इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा.. हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM और आजाद समाज पार्टी दोनों को चुनावी सफलता नहीं मिली थी. ऐसे में इस बार गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने वोट को सीटों में बदलने की होगी…देखना ये है कि दोनों पार्टियां अपने सामाजिक समीकरण को राजनीतिक ताकत में बदल पाएंगी ?

ये भी जानिए : IND U19 vs AFG U19 : भारत और पाकिस्तान में होगी फाइनल भिडंत, सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…