,

रायपुर में 22 ठिकानों पर आईटी की दबिश, 200 अधिकारी कार्रवाई में जुटे

IT raid at 22 locations in Raipur, 200 officers engaged in action

खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से है, जहां आयकर विभाग की दबिश लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर दबिश की कार्रवाई की जा रही है। ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। कार्रवाई में रायपुर, गोंदिया, कोकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर आईटी ने अबतक दबिश दी है। रायपुर के राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गौदाम, कमीशन एजेंट्स के ऑफिस और रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम समेत भनपुरी स्थित राइस मिल पर IT की दबिश देखने को मिल चुकी है। आयकर विभाग के करीब 200 अधिकारी टीम में शामिल है। मप्र, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत तेलंगाना के आईटी अधिकारी दबिश कार्यवाही में शामिल है। ज्यादातर काम नगदी में होने और बड़ी कर चोरी की मिली शिकायत के बाद दबिश की कार्रवाई की जा रही है। आई टी के अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में जुटे है। सभी ठिकानों पर रेड कार्यवाही जारी है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…