MPBSE MPONLINE एडमिट कार्ड 2025: 10वीं, 12वीं के लिए एमपी बोर्ड हॉल टिकट डाउनलोड करें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MPBSE MPONLINE Admit Card 2025

MPBSE एडमिट कार्ड जारी: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथियां

  • कक्षा 10वीं परीक्षा: 27 फरवरी से 21 मार्च 2025
  • कक्षा 12वीं परीक्षा: 25 फरवरी से 25 मार्च 2025

MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Examination/Enrollment Forms” लिंक पर क्लिक करें।
  3. “MPBSE Admit Card 2025” विकल्प चुनें।
  4. अपना आवेदन संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट लें।

एडमिट कार्ड में जांचने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु

छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए, जैसे कि नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और विषय विवरण। किसी भी गलती की स्थिति में, तुरंत स्कूल प्रशासन या MPBSE से संपर्क करें।

परीक्षा दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • समय पर पहुंचें: परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • सामग्री वितरण: उत्तर पुस्तिका 8:50 बजे और प्रश्न पत्र 8:55 बजे वितरित किया जाएगा।
  • आवश्यक दस्तावेज: परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा।

अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर नियमित रूप से जाएं।

MP बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्रों को स्वदेश न्यूज की तरफ से शुभकामनाएं!

ये भी पढ़िए: DU SOL Result 2025: जल्द ही जारी होगा, यहां जानें पूरी डिटेल्स

24 मार्च का दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

- Advertisement -
Ad imageAd image

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को