,

Durg Latest News : पुलिस चेकिंग के दौरान 4 करोड़ की नकदी बरामद, बोलेरो में गुप्त चेंबर में छिपा कर रखी रकम

Durg Latest News police 4 caror seized

रिपोर्ट- मनोज देवांगन

Durg Latest News : दुर्ग, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को 4 करोड़ रुपये की नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। रकम एक बोलेरो मैक्स पिकअप में छिपाकर रखी गई थी। खास बात यह है कि गाड़ी के पिछले हिस्से में अलग से गुप्त चेंबर बनाया गया था, जिसमें इतनी बड़ी रकम रखी गई थी। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा का है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पिकअप को रोककर तलाशी ली, तो इस गुप्त चेंबर का पता चला। जांच के दौरान वहां से पूरे चार करोड़ रुपये बरामद किए गए।

Durg Latest News

Durg Latest News : रायपुर से नागपुर जा रही थी पिकअप

बताया जा रहा है कि पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे के रूप में हुई है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसका मालिक कौन है और इसे गुप्त चेंबर में छिपाकर क्यों ले जाया जा रहा था।

Durg Latest News : पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रकम के वित्तीय स्रोत की पड़ताल के लिए आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही नकदी के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

ये भी जानिए : Rahul Gandhi Defamation Case : सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, अमित शाह पर टिप्पणी के मानहानि केस में राहुल गांधी बरी