,

Gwalior Firing : बीजेपी नेता की गुंडागर्दी, दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, CCTV में कैद वारदात, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

https://swadeshlive.com/gwalior-firing-bjp-leader-gudiyale-fired/

report- arvind chauhan

Gwalior Firing : ग्वालियर, सत्ता का मद इंसान को अंधा कर देता है, सत्ता के नशे में चूर इंसान कानून को भी ताक में रख देता है, राजनीतिक रसूखदार लोग कानून से खिलवाड़ करने में नहीं हिचकते हैं। ये बातें ग्वालियर शहर की हर लगी हर चौराहे और नुक्कड़ पर लोगों के बीच कही जा रही है।

Gwalior Firing : युवक को दिनदहाड़े गोली मारी

दरअसल शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। माधौगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये अच्छा रहा कि पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि डांडिया के कार्यक्रम में हुए विवाद की रंजिश पर इस घटना को बदमाशों या कहें कि राजनीतिक रसूखदार लोगों ने अंजाम दिया और गोली मारने का आरोप भाजपा नेता और उसके साथियों पर लगा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Gwalior Firing

Gwalior Firing : बीच बचाव करना बीजेपी नेता रास नहीं आया

दरअसल शहर के हेमसिंह की परेड स्थित AS अपार्टमेंट में रहने वाले PS राजोरिया और बसंत गुड़ियाले पड़ोसी हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात GYMC क्लब में डांडिया कार्यक्रम चल रहा था। वहां बसंत गुड़ियाले का बेटा ईश्वरधन गुड़ियाले अपने साथियों के साथ एक युवक के साथ मारपीट कर रहा था। तभी वहां मौजूद रुद्र प्रताप सिंह राजोरिया ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। इसी बात से ईश्वरधन और उसका परिवार रुद्र से रंजिश रखने लगा।

घायल के पिता PS राजोरिया ने बताया कि रविवार को आरोपी बसंत गुड़ियाले अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। घर में घुसते ही बसंत ने रुद्र प्रताप पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली रुद्र के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलाने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घायल रुद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गोली मारने वाला बसंत गुड़ियाले भाजपा नेता है और संगठन से भी जुड़ा हुआ है।

Gwalior Firing : बसंत गुड़ियाले ने 15 दिन पहले भी की थी मारपीट

परिवार ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। 15 दिन पहले भी बसंत ने रुद्र के दोस्त नमन गुर्जर के साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। सीएसपी किरण अहिरवार के मुताबिक पीड़ित रुद्र और उसके पिता की शिकायत पर आरोपी बसंत गुड़ियाले और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी जानिए : Naxal Mukt State : नक्सल मुक्त होने बाद भी मैनपुर के जंगल में मिली विस्फोटक सामग्री, क्या लाल आतंक मौजूदगी दिखाने कर रहा गुमराम ?

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…