report- nemichand banjare , by- vijay yadav
Naxal Mukt State : गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में नक्सली फन कुचले जाने के बावजूद क्या कुछ इलाकों में लाल आतंक अपना वर्चस्व दिखाना चाहता है? लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण उनके मंसूबे हर बार नाकाम हो जाते हैं। सुरक्षाों ने एक बार नक्सलियों की मंशा पर पानी फेरते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है। लेकिन इस घटना के बाद नक्सल मुक्त राज्य के दावे पर सवाल भी उठने लगे हैं।
क्या ये लाल आतंक की चाल है या फिर क्षेत्र में नक्सल मुक्ति से पहले जगह-जगह डंप की गई सामग्री सुरक्षा बलों को सर्चिंग में बरामद हो रही है। आने वाले दिनों में इन सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। यदि ये पुरानी सामग्री है तो ये अच्छी खबर नहीं तो एक बार फिर राज्य के नक्सल मुक्त के दावे पर सवालिया निशान भी है।

Naxal Mukt State : सुरक्षा बलों के सर्चिंग अभियान में कामयाबी
Naxal Mukt State : सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने मैनपुर थाना क्षेत्र कुल्हाड़ीघाट, कठवा गंवरमुंड के जंगल में सर्च अभियान चलाया, इस दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में बड़ी सफलता हाथ लगी। सर्चिंग के दौरान जंगल में ढाई किलो का टिफिन आईईडी, 4 किग्रा यूबीजीएल, 15 खाली खोखे और रोजमर्रा की खाने पीनी की सामग्री जंगल से बरामद की गई है।
Naxal Mukt State : सुरक्षा बलों के सामने अब ये चुनौती है कि ये सामग्री हाल ही में यहां डंप की गई है या फिर राज्य को नक्सल मुक्त घोषित होने से पहले की ही ये सामग्री यहां रखी हुई थी। जिला पुलिस बल इस बात की जांच कर रही है कि कठवा गंवरमुंड के इस जंगल में कहीं नक्सली गतिविधियां अब तो संचालित नहीं है। क्या अंडरग्राउंड नक्सली एजेंट सुरक्षा बलों को गुमराह करने के लिए इस तरह की सामग्री डंप कर रहे हैं। ताकि अपनी मौजूदगी दिखा सकें।
Naxal Mukt State : स्थानीय लग की खामौशी में क्या छिपे हैं राज ?
Naxal Mukt State : सुरक्षा बल इस तरह की हर आशंका पर हर सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश में जुटी है। हालांकि स्थानीय लोगों से बातचीत में किसी भी तरह से नक्सली गतिविधि इस जंगल में होने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि लाल आतंक के आका इलाके में अपनी मौजदूगी के लिए सुरक्षा बलों के साथ इस तरह का खेल खेल रहे हों। इस बात की भी आशंका है कि स्थानीय ग्रामीण नक्सलियों की दहशत के कारण सुरक्षा बलों के सामने खामौश रहने पर विविश हों।
ये भी जानिए : Tiger Shroff Income Sources : बिश्नोई गैंग के निशाने पर, फिल्मों कपड़ों और फिटनेस बिजनेस से कितनी कमाई करते हैं टाइगर श्रॉफ?


