,

Yogi Adityanath Mahanisha Puja: महानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की जगत कल्याण की प्रार्थना, हवन के साथ पूर्ण हुआ महाष्टमी अनुष्ठान

Yogi Adityanath Mahanisha Puja

Report: Vandna Rawat

Yogi Adityanath Mahanisha Puja शारदीय नवरात्र की महाष्टमी तिथि पर रविवार रात गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजन और हवन किया। गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुए इस अनुष्ठान में उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और समस्त चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। दो घंटे से अधिक समय तक चले पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना की।

बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर गुरुदेव की समाधि पर नवाया शीश

Yogi Adityanath Mahanisha Puja रविवार को गोरखपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शिवावतार बाबा गोरखनाथ के मुख्य मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। देर शाम से रात तक मुख्यमंत्री महानिशा पूजन के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ महानिशा पूजन

Yogi Adityanath Mahanisha Puja गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर के नेतृत्व में महानिशा पूजा का अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। उनके गर्भगृह में प्रवेश करते ही शक्तिपीठ वैदिक मंत्रोच्चार और मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान परंपरागत विधि से विभिन्न देवी-देवताओं का पूजन किया गया।

अनुष्ठान में गौरी-गणेश पूजन, वरुण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन और मां दुर्गा की आराधना की गई। इसके साथ ही भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी का षोडशोपचार पूजन, भगवान कृष्ण एवं गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, बिल्व पूजन और अधिष्ठात्री देवता पूजन भी संपन्न हुआ।

शिव-शक्ति और भैरव की आराधना के साथ हुआ शस्त्र पूजन

Yogi Adityanath Mahanisha Puja महानिशा पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने शस्त्र पूजन के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर और शिव-शक्ति की आराधना की। इसके अलावा बटुक भैरव, काल भैरव और त्रिशूल पर्वत का पूजन भी किया गया।

हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और अग्निदेव का आह्वान कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटकर मां आदिशक्ति से सभी नागरिकों के सुखमय जीवन और कल्याण की प्रार्थना की गई।

हवन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन के साथ महानिशा पूजा का अनुष्ठान पूर्ण किया। संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। अंत में आरती और क्षमा याचना की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Read this: DMRC Recruitment: दिल्ली मेट्रो में 73 पदों पर निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन; जानें योग्यता और वेतन

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…