,

सोना 79,786 रुपए, चांदी 90,350 रुपए पर

नई दिल्ली : सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली थी। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों की कीमतों में एक दिन की गिरावट के बाद फिर तेजी आई है। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने के दाम 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 79,786 रुपए पर कारोबार कर रहे है जबकि चांदी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 90,350 रुपए पर है। बीते साल सोने का भाव 20.22 फीसदी बढ़ा। वहीं चांदी की कीमत में 17.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…