,

Agra Teacher MLC Election: आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव में हलचल, भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीयों ने की नाम वापसी की घोषणा

Agra Teacher MLC Election

Report: Farhan khan

Agra Teacher MLC Election आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लेने की घोषणा की है। इनमें भोज कुमार शर्मा, मदनमोहन शर्मा, तपेश शर्मा और सोनू मुद्गल शामिल हैं। चारों ने हरि किशोर तिवारी के समर्थन का ऐलान किया।

साकेत कॉलोनी रोड स्थित फूड कोर्ट में हुआ कार्यक्रम

Agra Teacher MLC Election चार निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा को लेकर साकेत कॉलोनी रोड स्थित सत्तो लाला फूड कोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और एमएलसी विजय शिवहरे मौजूद रहे।

भाजपा के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Agra Teacher MLC Election कार्यक्रम में हेमेन्द्र शर्मा, राहुल सागर, विकास भारद्वाज और संतोष कटारा सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए। इस दौरान चारों निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन की घोषणा की। शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को चुनावी गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नाम वापसी की औपचारिक पुष्टि बाकी

Agra Teacher MLC Election चारों प्रत्याशियों की ओर से नाम वापसी की घोषणा किए जाने के बावजूद निर्वाचन विभाग के आधिकारिक रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि होना बाकी है। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित प्रत्याशियों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है या नहीं।

Read this: Gold Silver Price : सोना-चांदी फिर महंगे, चांदी ₹2.21 लाख के पार; जानें 22, 24 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…