,

Gwalior Retired Soldier Firing: पानी के छींटों पर खूनी बवाल! रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी के घर पर दागीं 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई घटना

Gwalior Retired Soldier Firing

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Retired Soldier Firing ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पिंटो पार्क की प्रीतम विहार कॉलोनी में पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में एक सेवानिवृत्त फौजी पर पड़ोसी दंपती के साथ मारपीट करने और फायरिंग करने का आरोप है। बताया गया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पड़ोसी के घर को निशाना बनाकर तीन से चार गोलियां चलाईं। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राहत की बात यह रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।

बेटी के कपड़े गीले होने पर बढ़ा विवाद

Gwalior Retired Soldier Firing जानकारी के अनुसार, देवेश सिंह तोमर अपने परिवार के साथ प्रीतम विहार कॉलोनी में रहते हैं। गुरुवार रात पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह राजावत अपने प्लॉट की दीवार पर पानी डाल रहे थे। इसी दौरान देवेश की बेटी सृष्टि वहां से गुजरी तो पानी के छींटे उस पर पड़ गए और उसके कपड़े गीले हो गए। इस बात को लेकर देवेश अपनी पत्नी के साथ पूरन सिंह के पास पहुंचे और सावधानी से पानी डालने की बात कही। आरोप है कि इस पर पूरन सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपने घर गया और लाइसेंसी राइफल लेकर लौट आया।

सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग, आरोपी हिरासत में

Gwalior Retired Soldier Firing आरोप है कि पूरन सिंह राजावत ने देवेश के घर पर तीन से चार गोलियां चलाईं। गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। देवेश ने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी पूरन सिंह राजावत को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…