BY: Yoganand Shrivastva
Darbhanga Job Camp दरभंगा के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तहत जिला नियोजनालय दरभंगा द्वारा 9 अक्टूबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, रामनगर (आईटीआई के पास), लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
50 पदों के लिए होगा साक्षात्कार
Darbhanga Job Camp सहायक निदेशक नियोजन के अनुसार रोजगार शिविर में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा एसएफओ के 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार
Darbhanga Job Camp कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 12,500 रुपये प्रतिमाह सीटीसी वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को बिहार के विभिन्न जिलों में कार्य करने का अवसर मिल सकता है।
दोपहिया वाहन और लाइसेंस जरूरी
Darbhanga Job Camp भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रखा गया है। जिन उम्मीदवारों के पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे इन पदों के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
Darbhanga Job Camp जिला नियोजनालय ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। विभाग का मानना है कि इस पहल से स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
Read this: Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


