BY: Yogaand Shrivastva
India A New Zealand Tour भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। ध्रुव जुरेल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इस दल में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ होंगे तीन चार दिवसीय मुकाबले
India A New Zealand Tour भारत-ए को न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन चार दिवसीय मुकाबले खेलने हैं। पहला मुकाबला 24 से 27 अक्टूबर तक लिंकन में, दूसरा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक क्राइस्टचर्च में और तीसरा 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेला जाएगा।
टीम में शामिल कई खिलाड़ी भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय टीम का हिस्सा भी हैं। ऐसे में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर की उपलब्धता आगामी कार्यक्रम के अनुसार तय होगी।
15 सदस्यीय टीम में कई बड़े नाम
India A New Zealand Tour इंडिया-ए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार को जगह मिली है। ऋषभ पंत का चयन फिटनेस पर निर्भर रहेगा।
सरफराज खान को नहीं मिली जगह
India A New Zealand Tour इंडिया-ए टीम में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को जगह नहीं मिली है। वहीं साई सुदर्शन की वापसी को लेकर भी इस टीम के चयन को अहम माना जा रहा है। टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके कई खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ मुकाबलों में अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण देखने को मिलेगा।
बीसीसीआई ने इसी दौरे के लिए भारतीय टीम की पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का दल भी घोषित किया है, जबकि एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए टीमों का ऐलान बाद में किया जाएगा


