,

Russia Plague Scientist Death: रूस में वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत से बढ़ी चिंता, ब्रिटिश भविष्यवक्ता की महामारी वाली बात भी चर्चा में

Russia Plague Scientist Death

BY: Yoganand Shrivastva

28 वर्षीय लैब कर्मचारी की मौत के बाद करीब 200 लोग निगरानी में

Russia Plague Scientist Death रूस के साइबेरिया क्षेत्र में प्लेग पर शोध करने वाले संस्थान की 28 वर्षीय कर्मचारी डार्या शिपिलोवा की मौत के बाद स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शिपिलोवा इरकुत्स्क एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी थीं और 2 अक्टूबर को उनकी मौत हुई। इसके बाद उनके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। हालांकि, रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी उनकी मौत को प्लेग से हुई मौत के रूप में पुष्टि नहीं की है।

Russia Plague Scientist Death रूस की स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी ने बताया है कि उनकी मौत अज्ञात कारणों से हुई निमोनिया के कारण हुई। अधिकारियों के अनुसार अब तक ऐसा कोई रोगजनक सामने नहीं आया है, जिसका संबंध उनके संस्थान में किए जा रहे काम से जोड़ा जा सके।

लैब में संक्रमण फैलने की चर्चा, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं

Russia Plague Scientist Death सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि शिपिलोवा के काम के दौरान प्लेग के जीवाणु वाले नमूने से दुर्घटनावश संपर्क हुआ हो सकता है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनकी मौत के कारण और संक्रमण के संभावित स्रोत की जांच को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

इसी वजह से रूस में स्वास्थ्य अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है और कुछ स्थानों पर संक्रमण नियंत्रण से जुड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, अब तक संपर्क में आए लोगों में प्लेग के फैलाव की पुष्टि नहीं हुई है।

ब्रिटिश भविष्यवक्ता के दावे से सोशल मीडिया पर जुड़ी कहानी

Russia Plague Scientist Death इसी घटनाक्रम के बीच ब्रिटेन के क्रेग हैमिल्टन-पार्कर के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने 24 सितंबर को एक वीडियो में फेफड़ों को प्रभावित करने वाली एक संभावित बैक्टीरियल बीमारी और महामारी जैसी स्थिति की भविष्यवाणी करने का दावा किया था। उन्होंने इसके लिए कथित तौर पर तिब्बती भिक्षुओं से मिली जानकारी का भी जिक्र किया था।

हालांकि, उनकी भविष्यवाणी और रूस में हुई वैज्ञानिक की मौत के बीच कोई प्रमाणित संबंध सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों ने भी मौजूदा स्थिति को नई महामारी की शुरुआत मानने से सावधानी बरतने की बात कही है। डब्ल्यूएचओ के आकलन के अनुसार रूस में व्यापक प्लेग महामारी का जोखिम फिलहाल कम है और अब तक किसी बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने की पुष्टि नहीं हुई है।

Read this: Gold Silver Price 07 Oct 2026 : सोना-चांदी हुआ सस्ता, आगे किस दिशा में जा सकती हैं कीमतें?

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…