,

Katihar Foundation Day: कटिहार का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, मैथिली गीत और लोकनृत्य ने बांधा समां

Katihar Foundation Day

संवाददाता: मनोज कुमार

Katihar Foundation Day कटिहार जिले का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। 2 अक्टूबर 1973 को पूर्णिया से अलग होकर कटिहार स्वतंत्र जिला बना था। स्थापना दिवस के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 7:30 बजे प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी आईटीआई परिसर तक पहुंची। इसके बाद सुबह 8 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

टाउन हॉल में दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य समारोह

Katihar Foundation Day स्थापना दिवस का मुख्य समारोह शाम 5:30 बजे टाउन हॉल में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, एडीएम विनोद कुमार, मेयर उषा देवी अग्रवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समारोह में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कटिहार के 53 वर्षों के विकास और जिले की यात्रा पर प्रकाश डाला। इसके बाद शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

मैथिली स्वागत गीत से शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Katihar Foundation Day उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के कलाकारों ने मैथिली स्वागत गीत ‘जागल जागल भाग्य हे, पाहुन छैथ आयल’ प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद राहुल रजक एंड ग्रुप ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी।

अनुभा रॉय ग्रुप, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार, राग-व-ध्वनि कला केंद्र और कंचन प्रिया ग्रुप ने लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, बबन झा, महेंद्र झा, नेत्री रीना झा, डॉ. रंजना झा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और शहर के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। स्थापना दिवस के मौके पर टाउन हॉल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

Read this: Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…

Kasrawad By Election: कसरावद जिला पंचायत उपचुनाव में भारत यादव की जीत, 4075 मतों से बनाई बढ़त

रिपोर्टर-सेवकराम चौबे Kasrawad By Election खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत…

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता साफ, सरकार से मिली NOC, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

Salman Khan: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लंबे…