by: vijay yadav
India Women Hockey Gold : काकामिगाहारा: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने गोल्ड मेडल के मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर महिला हॉकी में 44 साल बाद एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है।
भारत के लिए मुकाबले का एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में किया। इसके बाद चीन ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपिंग ने चीनी खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया।
India Women Hockey Gold : लालरेमसियामी का शानदार गोल
मुकाबले की शुरुआत के बाद भारत ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की। 10वें मिनट में साक्षी राणा के पास के बाद लालरेमसियामी ने रिवर्स-स्टिक से शानदार फिनिश करते हुए गेंद को गोल में पहुंचाया। यही गोल अंत में भारत की जीत का निर्णायक अंतर साबित हुआ।
यह मुकाबला लालरेमसियामी के लिए भी खास रहा, क्योंकि उन्होंने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में यह महत्वपूर्ण गोल किया।
India Women Hockey Gold : चीन के पेनल्टी स्ट्रोक पर शानदार बचाव
गोल खाने के बाद चीन ने भारतीय गोल पर दबाव बढ़ाया। दूसरे क्वार्टर में चीन को पेनल्टी स्ट्रोक का मौका मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त कायम रखी। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने लगातार चीनी हमलों को रोकने का काम किया।
तीसरे क्वार्टर में भी चीन ने कई आक्रमण किए और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन भारत की रक्षापंक्ति ने हर बार खतरे को टाल दिया। मुकाबले के आखिरी हिस्से में भी भारतीय खिलाड़ियों ने 1-0 की बढ़त को बरकरार रखा।
India Women Hockey Gold : 1982 के बाद पहली बार महिला हॉकी में गोल्ड
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले 1982 के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद टीम 1998 और 2018 में फाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों मौकों पर उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 2026 में चीन के खिलाफ जीत के साथ 44 साल का इंतजार खत्म हुआ।
ये भी जानिए ; Indian Political Ethics : भारतीय राजनीति को चाहिए एक और ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री


