Gandhi Jayanti Ranchi रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में गांधी जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बापू के विचारों को जीवन में उतारने का संदेश
Gandhi Jayanti Ranchi मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 2 अक्टूबर भारत के इतिहास का ऐसा महत्वपूर्ण दिन है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों ने अपने विचारों और आदर्शों से देश का मार्गदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और उनका जीवन दर्शन आने वाली पीढ़ियों को मानवता का मार्गदर्शन देते रहेंगे।

समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का संकल्प
Gandhi Jayanti Ranchi मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी महात्मा गांधी को नमन किया। इस दौरान परिसर बापू के प्रिय भजनों और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
Read this: Yogi, Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन, सादगी और विचारों को किया याद


