,

Woman Auto Driver : IT की नौकरी छोड़ युवती क्यों बनी ऑटो ड्राइवर, फर्राटेदार अंग्रेजी से प्रभावित कंटेंट क्रिएटर तन्वी ने शेयर की कहानी

Woman Auto Driver Bengaluru

by: vijay yadav

Woman Auto Driver : बेंगलुरु, आमतौर पर ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर किसी महिला को देखकर लोग उत्सुक हो जाते हैं, लेकिन बेंगलुरु में एक महिला ऑटो ड्राइवर की कहानी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खास बात यह है कि यह महिला कभी IT सेक्टर में काम करती थी और फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करती है।

हाल ही में कंटेंट क्रिएटर तन्वी ने ऑटो से सफर के दौरान इस महिला से बातचीत की। बातचीत में महिला ने अपनी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें साझा कीं, जिसने इस सामान्य से सफर को एक भावुक कहानी में बदल दिया।

Woman Auto Driver : पिता के निधन के बाद बदली जिंदगी

महिला के मुताबिक, वह पहले IT कंपनी में नाइट शिफ्ट में काम करती थी। उसकी जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही थी, लेकिन पिता के अचानक निधन के बाद परिवार की परिस्थितियां बदल गईं। उसकी मां घर पर अकेली रह गईं और ऐसे समय में वह उन्हें अकेला छोड़कर नौकरी करना नहीं चाहती थी।

इसी वजह से उसने अपनी IT की नौकरी छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उसने रैपिडो के साथ ऑटो चलाना शुरू किया, ताकि वह अपनी मां के साथ भी रह सके और अपनी आजीविका भी चला सके।

https://www.instagram.com/reel/Ddy2dqZsM8E/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Woman Auto Driver : ‘लोग क्या कहेंगे’ की चिंता नहीं की

महिला ने बताया कि शुरुआत में उसके इस फैसले को लेकर परिवार और समाज की तरफ से सवाल उठे। ऑटो चलाने को लेकर लोगों की सोच भी उसके सामने एक चुनौती थी। हालांकि, उसने दूसरों की राय से ज्यादा अपने परिवार और आत्मनिर्भरता को महत्व दिया।

आज वह खुद ऑटो चलाकर कमाई कर रही है और अपनी मां के साथ समय भी बिता पा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आई उसकी कहानी को लोग संघर्ष, पारिवारिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता से जोड़कर देख रहे हैं।

इस कहानी की खास बात यही है कि महिला ने परिस्थितियों के सामने हार मानने के बजाय अपनी जरूरतों के मुताबिक करियर का रास्ता बदला और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया।

ये भी जानिए : YouTube Career in India : भारत में YouTube Career का बढ़ता क्रेज, लाखों रोजगार के बीच युवाओं के भविष्य पर सवाल..?

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…