,

Neeru Dhanda Gold Medal: एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप शूटिंग में भारत को दिलाया पांचवां स्वर्ण

Neeru Dhanda Gold Medal

BY: Yoganand Shrivastva

Neeru Dhanda Gold Medal एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने इतिहास रचते हुए महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह ट्रैप शूटिंग में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। नीरू की इस उपलब्धि से भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

26 वर्षीय नीरू ढांडा ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए। चीन की सन यूनोंग 26 अंकों के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं, जबकि कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक ने 21 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

महिला टीम ने भी जीता रजत पदक

Neeru Dhanda Gold Medal महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने 328 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले में चीन ने 346 अंकों के साथ स्वर्ण और कुवैत ने 325 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

शूटिंग में भारत का दूसरा स्वर्ण

Neeru Dhanda Gold Medal नीरू ढांडा का स्वर्ण पदक एशियन गेम्स 2026 में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। यह खेलों में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी है। शूटिंग प्रतियोगिता में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय निशानेबाजों ने मिक्स्ड पिस्टल स्पर्धा में देश को स्वर्ण दिलाया था।

शूटिंग में भारतीय दल का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। अब तक इस खेल में भारत के खाते में कुल 14 पदक आ चुके हैं, जिनमें 2 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।

पुरुष ट्रैप फाइनल में शपथ भारद्वाज बाहर

Neeru Dhanda Gold Medal पुरुष ट्रैप स्पर्धा में भारत के शपथ भारद्वाज फाइनल में आगे नहीं बढ़ सके। शुरुआती 10 शॉट में उन्होंने 7 निशाने साधे और आठवें स्थान पर रहे। समान स्कोर होने के बावजूद क्वालिफिकेशन रैंकिंग के आधार पर वह टाई-ब्रेकर में बाहर हो गए।

पुरुष ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक कुवैत के खालिद अलमुधाफ ने जीता। उन्होंने 26 अंकों के साथ नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। चीनी ताइपे के यांग कुन-पाई को रजत और चीन के छी यिंग को कांस्य पदक मिला।

भारत की नजर पदकों की हाफ सेंचुरी पर

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक 5 स्वर्ण सहित कुल 47 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय दल से उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को पदकों की संख्या 50 के आंकड़े तक पहुंच सकती है।

Read this: Gold-Silver Price 29 Sep 2026 : सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावट, ₹1.40 लाख के नीचे आएगा गोल्ड? जानें आज के लेटेस्ट रेट

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…