,

ODOC Pavilion UP Food: ओडीओसी पवेलियन में यूपी के स्वाद का संगम, मिर्जापुर के गुड़ से बन रहा ठेकुआ

ODOC Pavilion UP Food

Report: Vandna Rawat

ODOC Pavilion UP Food उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में शनिवार को प्रदेश की खान-पान परंपरा और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बने ओडीओसी यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन पवेलियन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजनों और खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां पहुंच रहे आगंतुक यूपी के विभिन्न क्षेत्रों के स्वाद का आनंद लेने के साथ उनसे जुड़ी स्थानीय परंपराओं और उत्पादों के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं।

मास्टर शेफ क्लास में सिखाया जा रहा ठेकुआ बनाना

ODOC Pavilion UP Food ओडीओसी पवेलियन की मास्टर शेफ क्लास इन दिनों आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। यहां पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजन ठेकुआ को तैयार करने की विधि प्रत्यक्ष रूप से बताई जा रही है। खास बात यह है कि ठेकुआ बनाने के लिए मिर्जापुर के गुड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ODOC Pavilion UP Food मास्टर शेफ क्लास में विशेषज्ञ सामग्री के चयन से लेकर मिश्रण तैयार करने और ठेकुआ को अंतिम रूप देने तक की प्रक्रिया समझा रहे हैं। आगंतुक विशेषज्ञों से सीधे बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्वांचल के अन्य पारंपरिक खाद्य उत्पादों और व्यंजनों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस पहल के जरिए स्थानीय स्वाद के साथ उससे जुड़ी संस्कृति, परंपरा और अर्थव्यवस्था को भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हरपाल सिंह सोखी समेत कई शेफ देंगे पाक कला की जानकारी

ODOC Pavilion UP Food मास्टर शेफ क्लास में प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह सोखी रविवार को मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में आगंतुकों को उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय खाद्य उत्पादों को आधुनिक पाक कला से जोड़ने की जानकारी मिलेगी। आगंतुक उनसे सीधे संवाद कर सकेंगे और प्रदेश की खान-पान परंपरा से जुड़े सवाल भी पूछ सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार अगले चार दिनों में कई अन्य प्रसिद्ध शेफ भी मास्टर शेफ क्लास का हिस्सा बनेंगे और आगंतुकों को पाक कला से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देंगे।

‘खाऊ गली’ में उमड़ी भीड़, 75 जिलों के स्वाद को मिला मंच

ODOC Pavilion UP Food ओडीओसी पवेलियन की ‘खाऊ गली’ भी ट्रेड शो में आने वाले लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां प्रदेश के अलग-अलग अंचलों के पारंपरिक व्यंजनों और खाद्य उत्पादों का स्वाद लेने के लिए लगातार भीड़ पहुंच रही है। दिन ढलने के साथ कई स्टॉलों पर उत्पादों की मांग बढ़ गई, जिसके चलते कुछ उत्पादों की उपलब्धता कम पड़ने लगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से तैयार इस पवेलियन में प्रदेश के सभी 75 जिलों की खान-पान विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया है। ब्रज के पारंपरिक स्वाद से लेकर अवध के जायके, बुंदेलखंड की विशिष्ट खान-पान परंपरा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यंजन और पूर्वांचल के पारंपरिक स्वाद यहां देखने को मिल रहे हैं।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े मंच पर स्थानीय व्यंजनों और खाद्य उत्पादों की प्रस्तुति से उन्हें देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। ओडीओसी पवेलियन के माध्यम से प्रदेश की ‘एक प्रदेश, अनेक स्वाद’ वाली पहचान को सामने रखने और स्थानीय खान-पान को व्यापक पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

Read this: Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में दो दिन थमी चारधाम यात्रा, कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट