,

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

Madhupur School Van Accident

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव स्थित पतरो नदी पुल पर सनरेज एकेडमी की स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन अचानक असंतुलित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुल के डिवाइडर से टकराई वैन

Madhupur School Van Accident बताया जा रहा है कि स्कूल वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान पतरो नदी पुल पर वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल के डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल और चोटिल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया

Madhupur School Van Accident हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

पुलिस ने वैन जब्त कर शुरू की जांच

Madhupur School Van Accident घटना की सूचना मिलते ही पाथरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वैन पुरानी और जर्जर हालत में बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Read this: Vitamin D Deficiency : शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये संकेत, डॉक्टर ने बताए 5 लक्षण

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक

Mahanadi Water Dispute: CM साय बोले- बहुत जल्द निकलेगा समाधान, ओडिशा दौरे से लौटकर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Mahanadi Water Dispute: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे