BY: Yoganand Shrivastva
Heavy Rain Alert दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने के बावजूद देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 48 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है।
यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
Heavy Rain Alert मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के बड़े हिस्से में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
26 और 27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में 27 और 28 सितंबर के दौरान भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर
Heavy Rain Alert मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 25 से 27 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान सामान्य तौर पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इससे पहले पिछले 48 घंटों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का पूर्वानुमान
Heavy Rain Alert 25 और 26 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 26 सितंबर को केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
Read this: Gold Silver Price 25 Sep 2026 : सोना-चांदी के भाव में हलचल, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड का रेट


