,

Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर संदिग्ध गतिविधि, ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ा

Ayushman Card Fraud

Report: Umang pandey

Ayushman Card Fraud लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। आरोप है कि कुछ युवक गांव-गांव घूमकर महिलाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर उनका व्यक्तिगत डाटा एकत्र कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से जमालपुर, मटियारिया और परेवा गांव में यह गतिविधि चल रही थी।

ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ा, एक हुआ फरार

Ayushman Card Fraud ग्रामीणों को जब मामले पर संदेह हुआ तो उन्होंने तीन युवकों को लैपटॉप, थंब स्कैनर और मोबाइल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर ग्रामीणों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही एक युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

साइबर ठगी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Ayushman Card Fraud ग्रामीणों को आशंका है कि महिलाओं का डाटा एकत्र कर साइबर ठगी या फर्जी भुगतान जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता था। मामले में एक अस्पताल की कथित भूमिका को लेकर भी जांच की मांग उठाई गई है।

पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार युवक की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Reengus Bhairu Baba Mela: 8 दिवसीय लक्खी मेले का आज समापन, मंगला आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक

Mahanadi Water Dispute: CM साय बोले- बहुत जल्द निकलेगा समाधान, ओडिशा दौरे से लौटकर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Mahanadi Water Dispute: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे

Jailer 2: विद्या बालन के ‘कंथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल, नीली साड़ी और सिगरेट के साथ दिखा दमदार अंदाज

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों

Yogi Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

Report: Vandna Rawat Yogi Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ