अरिजीत सिंह को पद्मश्री अवॉर्ड का ऐलान, गणतंत्र दिवस के दिन पुरुस्कारों की घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Padmashree Award announced to Arijit Singh, awards announced on Republic Day

आशिकी 2, पद्मावत, समेत कई फिल्मों के गानों से दुनिया को दीवाना बनाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड विजेताओं का ऐलान इस बार 26 जनवरी को किया गया है। इस लिस्ट में कई दिवंगत कलाकार भी शामिल है। आईये जानते है ‘वाइस ऑफ नेशन’ अरिजीत के साथ और किन कलाकारों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

पद्म विभूषण पाने वाले कलाकार

पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद से भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। मनोरंजन जगत में पहले भी ये सम्मान कई कलाकारों को दिया जा चुका है। अब इन नामों कुछ और नाम शामिल हो गए हैं। बिहार के लोकगीत गाने से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज देने वाली गायिका शारदा सिन्हा का पिछले साल निधन हो गया था। उनके मरणोपरांत भारत सरकार ने दिवंगत सिंगर को पद्म विभूषण के लिए चुना है।

इसके अलावा वॉयलेनिस्ट और कंपोजर डॉक्टर लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम को भी इस साल पद्म विभूषण दिया जाने वाला है। वहीं गुजरात के कलाकार कुमुदिनी रजनीकांत लखिया को भी कला के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अजित कुमार को कला श्रेणी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। ये देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान में गिना जाता है। अनंत नाग, शेखर कपूर, जतिन गोस्वामी, दिवंगत सिंगर पंकज उधास और इंडियन एक्ट्रेस और डांसर शोभना शोभना जैसे कई बड़ी हस्तियों के नाम इसमें शामिल हैं। ये सम्मान पाना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात होती है।

पद्मश्री

पद्मश्री से सम्मानित होने वाले कलाकारों की बात करें तो ये भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सबसे बड़ा सम्मान है। इस श्रेणी में कई कलाकारों को ये अवॉर्ड दिया जाने वाला है। इस बार अपनी आवाज से फैंस को झूमने पर मजबूर करने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी शामिल है। जी हां, इस बार सिंगर को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने वाला है।इनके अलावा मराठी एक्टर अशोक लक्ष्मण सराफ, क्लासिकल गायिका अश्विनी भिड़े देशपांडे, थिएटर आर्टिस्ट बैरी जॉन, बेगम बातूल, श्री भरत गुप्त, श्री भेरू सिंह चौहान, श्री दुर्गा चरण रणबीर, श्री फारूख अहमद मीर जैसे अन्य कई लोगों के नाम इस अवॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं।

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक