,

Sandra Bullock : हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ हुआ MeToo , बताए शुरुआती दिनों के बुरे अनुभव

Sandra Bullock MeToo-early-career-experiences

by: vijay yadav

Sandra Bullock : हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलॉक ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए ऑडिशन के दौरान सामने आई मुश्किलों और असहज परिस्थितियों का खुलासा किया है। जेनिफर एनिस्टन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह न्यूयॉर्क में काम की तलाश में लगातार ऑडिशन देती थीं और कई बार उन्हें बेहद असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

बुलॉक के मुताबिक, शुरुआती दौर में कुछ ऑडिशन ऐसे भी रहे जहां उनसे अनुचित तरीके से कपड़े उतारने के लिए कहा गया। ऐसी परिस्थितियों में अभिनेत्री ने समझौता करने के बजाय वहां से निकलना बेहतर समझा। उन्होंने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि उस दौर में उन्हें कई तरह के लोगों से सामना करना पड़ा।

Sandra Bullock

Sandra Bullock : काम की तलाश में न्यूयॉर्क पहुंची थीं बुलॉक

सैंड्रा बुलॉक ने अभिनय की शुरुआत छोटे प्रोजेक्ट्स से की थी। करियर के शुरुआती वर्षों में वह न्यूयॉर्क में रहकर ऑडिशन देती थीं और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अलग-अलग काम भी करती थीं। लगातार प्रयासों के बाद उन्हें फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में मौके मिलने लगे।

बुलॉक को शुरुआती पहचान 1993 की फिल्म ‘Demolition Man’ से मिली। इसके बाद 1994 की फिल्म ‘Speed’ ने उन्हें हॉलीवुड में बड़ी पहचान दिलाई। फिल्म में उन्होंने कीनू रीव्स के साथ काम किया था।

Sandra Bullock : ऑडिशन के अनुभवों ने सिखाया अपने फैसलों पर कायम रहना

बुलॉक ने अपने शुरुआती अनुभवों से यह भी स्पष्ट किया कि अभिनय की दुनिया में सफलता पाने के लिए व्यक्तिगत सीमाओं और फैसलों पर कायम रहना जरूरी है। उनके करियर ने आगे चलकर कॉमेडी, रोमांस और गंभीर भूमिकाओं के बीच लंबा सफर तय किया।

सैंड्रा बुलॉक ने बाद के वर्षों में ‘The Blind Side’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया और इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर मिला। फिलहाल अभिनेत्री अपनी चर्चित फिल्म ‘Practical Magic 2’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह निकोल किडमैन के साथ नजर आएंगी।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना