Report: Vandna Rawat
Uttar Pradesh Lokayukta लखनऊ के गोमती नगर स्थित लोकायुक्त कार्यालय में लोकायुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश का 50वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्रा ने की।
सीएम योगी ने स्मारिका और सूचना पुस्तिका का किया विमोचन
Uttar Pradesh Lokayukta स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकायुक्त प्रशासन की स्मारिका और सूचना पुस्तिका का विमोचन किया। समारोह में लोकायुक्त संगठन की 50 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।
लैंडयूज मामलों को लेकर सीएम योगी ने बताई समय सीमा
Uttar Pradesh Lokayukta समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लैंडयूज से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए समय सीमा तय की गई है। उन्होंने कहा कि अगर 30 दिन में लैंडयूज के मामलों का समाधान नहीं होता है तो उसे डीम्ड मान लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि अगर इसमें कुछ गलत हुआ तो जिसने किया है, उसकी जवाबदेही तय होगी, जिसको मिला है उसकी जवाबदेही नहीं होगी।
साढ़े 9 साल में 34 लाख मामलों का समाधान
Uttar Pradesh Lokayukta मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों के दौरान 34 लाख मामलों का समाधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 9 लाख और मामले सामने आए हैं, जिनकी भी मेरिट तय की जा रही है।


