,

FIT-JEE के एग्ज़ाम सेंटर अचानक बंद! करोड़ों का कोचिंग घोटाला ?

FIT-JEE exam centers suddenly closed! Coaching scam worth crores?

NCR समेत देश के 5 राज्यों में कोचिंग इंस्टीट्यूट FIITJEE ने अपने एग्जाम सेंटर अचानक बंद कर दिए हैं। भोपाल के एमपी नगर स्थित FIITJEE का सेंटर भी बंद है। अचानक सेंटरों को बंद करने के कारण कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले सैकड़ों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि FIITJEE, जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी IIT-JEE एग्जाम की तैयारी कराने वाला एक जाना माना इंस्टीट्यूट है। जिन शहरों में ये सेंटर बंद हुए हैं, वहां पेरेंट्स के पहुंचने से पहले ही संचालक ताला लगाकर भाग चुके थे। पेरेंट्स का कहना है कि वो लाखों की एडवांस फीस जमा कर चुके हैं। बावजूद इसके, बिना किसी अर्ली नोटिस के कोचिंग संस्थान ताला लटकाकर भाग गए। उन्होंने सरकार से कोचिंग संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि 1992 में आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र डीके गोयल ने FITJEE की शुरुआत की थी। यह संस्थान इंजीनियरिंग और विज्ञान की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए मशहूर था।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…