,

Ravi Shastri on Modi : मोदी, पुतिन और जिनपिंग को एक साथ देखकर रवि शास्त्री ऐसा क्या कह गए कि सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल

Ravi Shastri on Modi putin-xi-jinping

Ravi Shastri on Modi : भारत में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक साथ नजर आई तस्वीर ने खूब चर्चा बटोरी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भारत की कूटनीति की तारीफ की। लेकिन उनकी पोस्ट को लेकर ट्रोल सेना भी तैयार हो गई है। आलोचक क्या कह रहे हैं, आगे जानिए

नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मुख्य कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है।

Ravi Shastri on Modi
BRICS Summit 2026 में पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की तस्वीर पर रवि शास्त्री ने जताया गर्व।

शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर साझा की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ पौधारोपण करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए शास्त्री ने वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी के कूटनीतिक प्रयासों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Ravi Shastri on Modi : रवि शास्त्री ने क्या कहा?

रवि शास्त्री ने अपनी पोस्ट में भारत के लिए गर्व की भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक भारतीय के तौर पर उन्हें इतना गर्व पहले कभी महसूस नहीं हुआ।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की एक खास तस्वीर बताया। शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। वह भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेल चुके हैं और बाद में टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल वह क्रिकेट कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Ravi Shastri on Modi : सोशल मीडिया पोस्ट पर हो रही आलोचना

सोशल मीडिया पर डाली गई उनकी पोस्ट की आलोचना भी हो रही है, कुछ लोग उन्हें मोदी भक्त बता रहे हैं, कुछ का कहना है कि रवि शास्त्री को फिर कोच बनना चाहते हैं इसलिए मोदी का गुणगान कर रहे हैं।

Ravi Shastri on Modi : BRICS सम्मेलन में अहम सहमति

भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सम्मेलन की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है।

सम्मेलन के पहले दिन BRICS नेताओं ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अधिक व्यापक और मजबूत उद्देश्यों की दिशा में आगे बढ़ता BRICS बताया।

सम्मेलन के दौरान भारत की ओर से वैश्विक सहयोग, आर्थिक विकास, तकनीक और सतत विकास समेत कई मुद्दों पर जोर दिया जा रहा है।

Ravi Shastri on Modi : BRICS में 11 सदस्य देश

वर्तमान में BRICS में कुल 11 सदस्य देश शामिल हैं। इनमें भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

इसके अलावा समूह से जुड़े 10 पार्टनर देश भी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इनमें नाइजीरिया, बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं। BRICS के लगातार विस्तार के बीच भारत की मेजबानी में हो रहा यह सम्मेलन वैश्विक राजनीति और कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी बीच मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक साथ सामने आई तस्वीर ने भी खासा ध्यान खींचा है।

ये भी जानिए : Indonesia Passenger Ship : इंडोनेशिया में 243 यात्रियों वाला जहाज लापता, 103 का रेस्क्यू; एक की मौत, 140 अब भी लापता