रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी
Madhupur News शहर के नबी बख्श रोड स्थित एक घर में पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में आठ महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हो गए।
हिस्सेदारी को लेकर बढ़ा विवाद
Madhupur News जानकारी के अनुसार, पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर भाई-बहनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
Madhupur News घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जानकारी जुटाई और दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
Madhupur News मारपीट में घायल लोगों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read this: Ayodhya में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा


