सोना 79,900 रुपए के पार, चांदी 91,985 रुपए प्रति किलोग्राम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 79,951 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 0.92 फीसदी की तेजी आई है। चांदी चढ़कर 91,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बीते साल सोने का भाव 20.22 फीसदी बढ़ा। वहीं चांदी की कीमत में 17.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- एजेड 4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP