MP Government Employee Promotion : अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी जागृति पटेल, विक्रम अवॉर्ड विजेता अंजली वर्मा को किया गया सम्मानित
MP Government Employee Promotion : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लिए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए मंत्रालय के कर्मचारियों ने 25 अगस्त को मंत्रालय में उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पदोन्नति के बाद कर्मचारियों के मन की प्रसन्नता उनके चेहरे पर दिखाई देती है। किसी कार्य की फाइल को टेबल तक लाने और उस कार्य को क्रियान्वित करने में कर्मचारियों की अथक मेहनत लगती है। कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी प्रकार के वेतन, भत्ते और पदोन्नति देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। ये सभी कर्मचारियों का अधिकार है, जो कर्मचारियों के मन में ऊर्जा का संचार करता है। उनके परिवार में खुशी आती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कर्मचारियों को समय पर अभी लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि देरी से लिया गया निर्णय भी अन्याय के समान होता है। हमारी सरकार कर्मचारियों के प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लेती है।
MP Government Employee Promotion : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया अब रुकेगी नहीं, अब पदोन्नति का यह क्रम साल दर साल चलता रहेगा। इस साल सभी विभागों में पदोन्नति के लिए डीपीसी प्रारंभ होने वाली है। सभी पात्र कर्मचारियों को फिर से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पारदर्शी निर्णय और दृढ़ संकल्प ही सुशासन का आधार स्तंभ है। कर्मचारियों के हित में हमारी सरकार सभी कल्याणकारी निर्णय लेने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कर्मचारियों बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
MP Government Employee Promotion : सीएम डॉ. यादव ने लिए कई कर्मचारी हितैषी निर्णय
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव कर्मचारियों के वेतन भत्तों के साथ-साथ उनके आवास की भी चिंता कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के कल्याण, गरीब, महिला और युवा सहित सभी वर्गों के लिए जनहितैषी निर्णय लिए हैं। 13 दिसंबर 2023 को राज्य के कर्मचारियों को सौगात मिली थी। कर्मचारियों को वर्ष 2013 से रुके भत्तों का भुगतान किया गया। इसके बाद 2026 में प्रदेश के 1 लाख 25 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रमोशन हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने कार्यकाल में अनेक कर्मचारी हितैषी निर्णय लिए गए। उन्होंने पूर्व में की गई समयमान वेतनमान सहित 5 मांगों को पूरा किया है।
read more : Stomach Rumbling : भूख लगने पर पेट से क्यों आती है गुड़गुड़ की आवाज? जानिए इसके पीछे की वजह


