,

संभल दंगा रिपोर्ट पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा– “सपा-कांग्रेस के राज में हिंदुओं को बनाया जाता था निशाना”

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

लखनऊ/संभल: संभल दंगों की न्यायिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारों में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जाता था और उनकी जनसंख्या घटाने की साजिशें की जाती थीं।

योगी का विपक्ष पर आरोप

सीएम योगी ने कहा, “न्यायिक कमीशन की रिपोर्ट में साफ हुआ है कि सपा और कांग्रेस के समय में हिंदुओं की डेमोग्राफी बदलने की कोशिशें होती थीं। दंगे कराकर इलाके को हिंदू विहीन बनाया जाता था और लगातार अत्याचार करवाए जाते थे।”

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा डबल इंजन की सरकार किसी भी कीमत पर डेमोग्राफी बदलने नहीं देगी। “जो भी ऐसा दुस्साहस करेगा, उसे खुद पलायन करना पड़ेगा,” योगी ने चेतावनी दी।

“अब तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बिना भेदभाव हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। “अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि संतुष्टीकरण के जरिए समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाया जा रहा है,” उन्होंने जोड़ा।

संभल में घटती हिंदू आबादी

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आज़ादी के समय (1947) संभल में हिंदू आबादी करीब 45% थी, जो अब घटकर केवल 20% रह गई है। रिपोर्ट के अनुसार, दंगों और तुष्टिकरण की नीतियों के चलते यहां की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया है।

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल