Swine Flu in Durg: दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। 2 साल 11 माह की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। मामले की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
Swine Flu in Durg: स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे, परिवार के लिए सैंपल
Swine Flu in Durg: रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर और आसपास के इलाके में पहुंची और सर्वे शुरू किया। परिवार के सदस्यों के सैंपल भी लिए गए हैं। इसके साथ ही बच्ची के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके और जरूरत पड़ने पर समय रहते कदम उठाए जा सकें।
Swine Flu in Durg: तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी पर रहें सतर्क
Swine Flu in Durg: स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है। विभाग की ओर से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।


