Farmer ID MP: मध्य प्रदेश में किसानों के लिए Farmer ID बनाने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली से शिवपुरी के पिपरसमा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता करते हुए प्रदेश के किसानों से अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत सरकारी दल किसानों के पास जाकर फार्मर आईडी बनाने में मदद करेंगे।
Farmer ID MP: 20 अगस्त से शुरू हुआ Farmer ID अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए अब इधर-उधर भटकने या लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी। सरकारी दल गांव और किसानों के बीच पहुंचकर फार्मर आईडी बनाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों से इस अभियान का लाभ उठाने और अपनी Farmer ID जरूर बनवाने की अपील की।
Farmer ID MP: शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा अग्रिम खाद
मुख्यमंत्री ने किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पैसे की कमी किसी किसान के लिए खाद खरीदने में बाधा न बने, इसके लिए सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों के माथे पर चिंता की कोई लकीर न आए। शिवपुरी के किसानों की मूंगफली की देशभर में पहचान बन रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ बागवानी, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों को भी अपनाने की अपील की।
Farmer ID MP: किसान अब 31 मार्च की समय-सीमा से मुक्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को कृषि ऋण की राशि चुकाने के लिए पहले 31 मार्च की निर्धारित समय-सीमा का पालन करना पड़ता था। अब इसमें बदलाव किया गया है। किसान एक वर्ष के भीतर अपनी सुविधा के अनुसार ऋण की राशि चुका सकेंगे। इससे किसानों को आर्थिक प्रबंधन में राहत मिलने की उम्मीद है।
Farmer ID MP: E-Vikas 2.0 से खाद खरीदना होगा आसान
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए ई-विकास प्रणाली को और सरल तथा किसान हितैषी बनाया गया है। E-Vikas 2.0 के माध्यम से किसान अपनी जरूरत के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में किसान अपनी पसंद का कोई भी एक उर्वरक बिना किसी अनिवार्य संयोजन के खरीद सकेंगे। इससे खाद खरीदने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होने की बात कही गई।
Farmer ID MP: चना और गन्ना किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
मुख्यमंत्री ने किसानों को बिजली आपूर्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले साल चना और गन्ने की फसल लगाने वाले किसानों को इन फसलों के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।इससे सिंचाई के लिए किसानों को रात में जागकर खेतों की निगरानी करने की परेशानी कम होने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य किसानों को सिंचाई के लिए सुविधाजनक बिजली उपलब्ध कराना है।
Farmer ID MP: किसान सम्मान निधि से मिल रहे 12 हजार रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकारों को मिलाकर किसानों को हर साल 12 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। इस राशि से किसान खाद, बीज और खेती से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को समय पर पूरा कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहना योजना की राशि खातों में भेजे जाने का भी उल्लेख किया और जिले की महिलाओं एवं किसानों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Farmer ID MP: प्रगतिशील किसानों से CM ने किया संवाद
बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिवपुरी जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद भी किया। किसानों ने कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी में किए जा रहे नवाचारों और सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी साझा की।सुरेंद्र सिंह सेंगर ने प्राकृतिक और जैविक खेती तथा उद्यानिकी के अनुभव बताए। वीरू ओझा ने पशुपालन और नस्ल सुधार से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी, जबकि त्रिलोचन सिंह गिल ने समन्वित कृषि प्रणाली के अनुभव साझा किए। प्रगतिशील पशुपालक वीरू ओझा ने बताया कि वे वर्तमान में करीब 12 से 15 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं।
Farmer ID MP: प्रगतिशील किसानों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि नवाचारों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों में सुरेंद्र सिंह सेंगर, वीरू ओझा, बहादुर सिंह रावत, हाकिम सिंह कुशवाहा, गोविंद सिंह दांगी, त्रिलोचन सिंह गिल, सुनील सिंह गुर्जर, इन्द्रसेन धाकड़, अशोक त्रिपाठी और रामगोपाल गुप्ता शामिल रहे।कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाओं और व्यवस्थाओं पर काम कर रही है।
read more : Jharkhand Film Industry : झारखंड के फिल्म उद्योग में नई संभावनाएं, ग्लोबल पहचान बनाने की पूरी क्षमता-असीम सिन्हा


