,

CM Mohan Yadav flags off mega Tiranga Yatra: प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित करने की घोषणा

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM Mohan Yadav flags off mega Tiranga Yatra

CM Mohan Yadav flags off mega Tiranga Yatra स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल में देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। कोलार क्षेत्र में आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हजारों युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों की सहभागिता से निकली यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती नजर आई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा लहराते हुए यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ सेल्फी ली और कुछ दूरी तक पैदल चलकर लोगों का उत्साहवर्धन भी किया। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।

2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा

CM Mohan Yadav flags off mega Tiranga Yatra मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। उन्होंने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह आयोजन राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 को निवेश वर्ष और वर्तमान वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। अब युवाओं को राष्ट्र निर्माण में और अधिक अवसर देने के उद्देश्य से 2027 को युवा वर्ष घोषित किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा भारत का गौरव

CM Mohan Yadav flags off mega Tiranga Yatra मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। देश की शक्ति, सामर्थ्य और विकास को दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि आज नभ, जल और थल—हर स्थान पर तिरंगा शान से लहरा रहा है और यह देशवासियों के बढ़ते राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत अब इतना मजबूत हो चुका है कि वह अपने दुश्मनों से निपटने के लिए उनकी सीमा में जाकर कार्रवाई करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत ने भी दुश्मन के इलाके में जाकर कार्रवाई करने का दम दिखाया है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ से ऐसा लग रहा है, जैसे पूरा भोपाल सड़कों पर उतर आया हो। युवा शक्ति तिरंगे के साथ देश के मान-सम्मान और स्वाभिमान को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी

सीएम ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में है और मध्यप्रदेश भी युवा आबादी वाला राज्य है। सरकार युवा, महिला, किसान और गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि युवा अपनी क्षमता के साथ प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा सकें।

लाहौर-ढाका में भी फेराएंगे तिरंगा- रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान ने अपने पुराने हिस्सों लाहौर, ढाका और कराची को नहीं भुलाया है। उन्होंने कहा, “आज नहीं तो कल का सूरज वहीं उगेगा और लाहौर-ढाका में तिरंगा फहराकर वंदे मातरम् गाएंगे।” उन्होंने युवाओं से संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति सजग रहने की अपील की।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

CM Mohan Yadav flags off mega Tiranga Yatra कर्म श्री संस्था द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। कई स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। इस अवसर पर हजारों नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Read this: Aaj ka Mausam: 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली-MP समेत पूरे देश का मौसम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Five suspects arrested: बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

संवाददाता: सुरेश भाटी Five suspects arrested जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए

Indus Water Treaty पर भारत के फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दी धमकी

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि

Rahul Gandhi की मोदी-मेलोनी पर टिप्पणी को लेकर BJP का पलटवार, बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं ने घेरा

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को

CG: Top 10

CG : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले 48

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग