,

युवक को मिली सफलता,MPPSC में मारी बाजी, बना महिला बाल विकास जिला अधिकारी

राजगढ:मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) 2022 के परिणामों में राजगढ जिले के जीरापुर से होनहार युवा ने सफलता हासिल की है। ग्राम बांगपुरा के शिक्षक रामप्रसाद वर्मा के बेटे मनीष अटोडिया का चयन जिला महिला बाल विकास अधिकारी के पद पर हुआ है।
मनीष अटोडिया ने बताया कि बाबा साहब के के द्वारा हमारे समाज को आगे बढ़ने का कार्य किया है आज भी हम सब समाज के लोग संगठित रहकर बच्चों को पढ़ाएंगे तो हर पद हम हासिल कर सकते हैं मैंने दसवीं कक्षा से ही एमपीपीएससी की तैयारी का लक्ष्य निर्धारित किया था। कड़ी मेहनत और पढ़ाई पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करने की रणनीति ने उन्हें सफलता दिलाई। समाज के लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्या अर्पण कर मिठाई खिलाकर मनीष और उनके माता पिता को खुशी जाहिर की।
मनीष की सफलता के बाद क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, अजाक्स संगठन के सभी सदस्य, राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के सभी सदस्य, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सभी सदस्य, सहित ईस्ट मित्र और आधिकारिक कर्मचारियों ने बधाई दी।

चंबल पुल पर बड़ा हादसा टला, ट्राला नदी में गिरने से बाल-बाल बचा….यह भी पढ़े

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…