,

UP Government Jobs 2026: आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

UP Government Jobs

UP Government Jobs उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Government Jobs कुल 47 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, स्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के 10 पदों को भी भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

UP Government Jobs योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं, कंप्यूटर में ‘O’ लेवल प्रमाणपत्र या संबंधित विषय में स्नातक/डिप्लोमा होना आवश्यक है। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹125
  • एससी/एसटी: ₹65
  • दिव्यांग (PwD): ₹25

उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read this: Spider-Man Brand New Day: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई हॉलीवुड फिल्म, इन 4 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…