CG TOP 10: मरवाही से दंतेवाड़ा तक दिनभर की हर बड़ी हलचल एक नजर में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG TOP 10

1. CG TOP 10: मरवाही में सड़क हादसों में 17 गायों की मौत का दावा

CG TOP 10: मरवाही-रूमगा और चनाडोगरी-गनाया मार्ग पर एक सप्ताह में 17 गायों की सड़क हादसों में मौत होने का दावा किया गया। मामले को लेकर कांग्रेस और सर्व आदिवासी समाज ने सरकार से गौ सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

2. दंतेवाड़ा के हीरोली में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने एनएमडीसी के CSR फंड से सड़क, शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

3. CG TOP 10: भानुप्रतापपुर को मिली नई एम्बुलेंस की सौगात

गोदावरी इस्पात एवं पॉवर लिमिटेड द्वारा भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को नई एम्बुलेंस भेंट की गई। इससे क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

4. कोरिया में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त

सोनहत थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 7 भैंस-भैंसों से भरी एक पिकअप जब्त की। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि मवेशियों को गौशाला भेज दिया गया।

5. CG TOP 10: सूरजपुर में पहली बारिश में बहा निर्माणाधीन रपटा

प्रतापपुर क्षेत्र के धोन्धा–गोविंदपुर–रमकोला मार्ग पर निर्माणाधीन रपटा तेज बारिश में बह गया। कलेक्टर रैना जमील ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

6. रायगढ़ के नागरामूड़ा में पेड़ों की कटाई पर विवाद

तमनार क्षेत्र के नागरामूड़ा गांव में पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों ने जिंदल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। ग्राम सभा की अनुमति के बिना कटाई का दावा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि कंपनी और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

7. गरियाबंद में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला

फॉरेस्ट कॉलोनी में एक विशाल नीलगिरी का पेड़ मकान पर गिर गया। मलबे में दबी महिला को डायल-112 टीम और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

8. CG TOP 10: धरमजयगढ़ डबल मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा

रायगढ़ पुलिस ने भूमि विवाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए घर और शवों में आग लगा दी थी।

9. राजिम में अवैध प्लाटिंग का मामला गरमाया

राजिम में कृषि भूमि, तालाब और सरकारी नहर पर कथित अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

READ ALSO: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

10. CG TOP 10: दुर्ग में टीएस सिंहदेव ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अरुण वोरा की माताजी को श्रद्धांजलि देने के बाद महादेव ऑनलाइन सट्टा, कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार की आलोचना की।

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के