CNG SCOOTER: TVS ने लॉन्च किया पहला सीएनजी स्कूटर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Country's first CNG scooter launched

दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस ने अपनी नई टीवीएस जुपीटर सीएनजी स्कूटर को पेश किया, जो भारत का पहला सीएनजी स्कूटर है। ऑटो एक्सपो 2025 में इस स्कूटर को कंपनी के भारत मोबिलिटी 2025 प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किया गया है और यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों ईंधन के विकल्प के साथ आता है। टीवीएस जुपीटर सीएनजी में 124.8 सीसी की क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 5.3 किलोवाट की पावर और 9.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80.5 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और यह एक किलोग्राम सीएनजी में 84 किलोमीटर तक यात्रा कर सकता है। इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही ईंधन के साथ चलाया जा सकता है, जिससे यह 226 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं, जिनमें सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट, मैक्स मेटल बॉडी, एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस तकनीक, इटीएफआई और इंटेलीगो तकनीक, ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड इंडीकेटर के साथ इंजन इनहिबिटर शामिल हैं। हालांकि टीवीएस ने अभी तक इस स्कूटर के लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह अगले तीन से छह महीनों में बाजार में उपलब्ध हो सकता है। अनुमान है कि लॉन्च के समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग एक लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। टीवीएस जुपिटर सीएनजी एक नई तकनीक के साथ पेश किया गया है, और इसका कोई सीधा प्रतिस्पर्धी नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना