,

CG TOP 10: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, पेंड्रा हादसा, नवा रायपुर हत्याकांड, जगन्नाथ रथयात्रा और नक्सल ऑपरेशन

Chhattisgarh Top 10

1. CG TOP 10: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक का राजपत्र में प्रकाशन

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ सरकार के धर्म स्वातंत्र्य विधेयक का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब जल्द ही इसके नियम (Rules) भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने धर्मांतरण और बस्तर की स्थिति को लेकर सरकार का पक्ष भी रखा।

2. पेंड्रा में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

3. CG TOP 10: नवा रायपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या

राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव में अज्ञात युवक का सिर कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव की पहचान और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

4. महासमुंद के पिथौरा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

पिथौरा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए, जबकि मीना बाजार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

5. दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद

सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों की सूचना पर बारसूर क्षेत्र से हथियार, विस्फोटक, 116 ग्राम सोना, 2 लाख रुपये नकद और अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताया।

6. CG TOP 10: रायगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

रायगढ़ पुलिस ने 21 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह रायगढ़, कोरबा, सक्ती और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय बताया जा रहा है।

7. रायपुर में अवैध खैर लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

राज्य उड़नदस्ता ने रायपुर में कथित अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ छापेमारी कर दो ट्रकों से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की और एक गोदाम को सील कर दिया। मामले की जांच जारी है।

8. CG TOP 10: चिरमिरी निगम कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी के कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। वेतन जारी नहीं होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी गई है।

9. गरियाबंद में 35 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

देवभोग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 17.5 लाख रुपये मूल्य का 35 किलो गांजा बरामद किया गया।

READ ALSO: Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

10. राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन

राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा और चंदा विवाद को लेकर कांग्रेस ने दंतेवाड़ा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, फॉरेंसिक ऑडिट और जवाबदेही तय करने की मांग की।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…