,

पटपड़गंज में फ्री कोचिंग देंगे अवध ओझा

- Advertisement -
Ad imageAd image

दिल्लीः दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव 5 फरवरी को सम्पन्न होने जा रहे है। ऐसे में सभी राजनैतिक दल जनता को लुभाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है। इसके साथ ही सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी एवं प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा भी अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए है। बता दें कि अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके चलते अब अवध ओझा ने अपने स्टायल में चुनाव प्रचार करने में जुट गए है। क्षेत्र में अब फ्री कोचिंग का आॅफर अवध ओझा ने दिया है।

चुनाव जीतने के बाद फ्री कोचिंग की सुविधा मिलेगी

अवध ओझा का दावा है कि पटपड़गंज से चुनाव जीतने पर वो बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देंगे। ये दावा अवध ओझा ने एक जनसभा में किया। इसके अलावाए उन्होंने सोशल मीडिया पर न केवल अपने दावों को पोस्ट किया बल्कि अपने दावों को दोहराया। आप प्रत्याशी अवध ओझा के मुफ्त कोचिंग वाले दांव पर स्थानीय निवासी देवेश्वरी का कहना है कि ये बात सही है कि वो लोगों ने बच्चों को फ्री पढ़ाने का वादा किया है। वहींए प्रियांशी ने बताया कि अवध ओझा आए थे। उन्होंने कहा कि फ्री कोचिंग खोलूंगा। उनके इस ऐलान से बच्चे खुश हुए। लोगों को लगता है कि उनका ये ऐलान मिडिल क्लास परिवार के बच्चों को ऊपर पहुंचाने में मददगार साबित होगा। दीप चंद का कहना है कि अवध ओझा का मुफ्त कोचिंग वाला दांव उनके जैसे गरीबों के बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर है। वेस्ट विनोद नगर के अरुण रावत के मुताबिक मुफ्तखोरी आदमी को कमजोर बनाती है। फ्री में कुछ नहीं चाहिए। आप कार्यकर्ता निखिल ने बताया कि क्यूआर कोड उनके कार्यालय में उपलब्ध है। युवक क्यूआर कोड स्कैन कर फ्री कोचिंग का फॉर्म भर सकते हैं। क्यूआर कोड के जरिए फॉर्म भरने के लिए युवाओं से आईडी से लेकर आधार और नाम उम्र से जुड़ी जानकारियां मांगी जा रही हैं। आप प्रत्याशी अवध ओझा की मुफ्त कोचिंग योजना को खिचड़ीपुर में रहने वाले संजय और अन्य महिलाएं बढ़िया बता रही हैं।

भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे का निधन….यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की