,

Jamshedpur SSP Piyush Pandey Removed: झारखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP तत्काल प्रभाव से हटाए गए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े तेवर

Jamshedpur SSP Piyush Pandey Removed '

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur SSP Piyush Pandey Removed जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक बार के बाहर हुई जानलेवा चाकूबाजी और करणी सेना के युवा नेता हिमांशु कुमार सिंह की मौत के मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेहद गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।

Jamshedpur SSP Piyush Pandey Removed ‘एक्स’ (Twitter) पर मुख्यमंत्री का ऐलान: पुलिस मुख्यालय से संबद्ध

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बड़ी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विधि-व्यवस्था (Law & Order) बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण हटाया गया है। दोनों को वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए रांची पुलिस मुख्यालय से संबद्ध (Attach) कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में संदेश दिया कि राज्य में आम जनता की सुरक्षा और कानून का राज सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे और खाकी की किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Jamshedpur SSP Piyush Pandey Removed वरिष्ठ अधिकारियों को ग्राउंड पर ‘कैंप’ करने का निर्देश

Jamshedpur SSP Piyush Pandey Removed कानून-व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को सीधे मैदान में उतारा है:

  • रोजाना समीक्षा: चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी (ADG) को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप करने और सुरक्षा व्यवस्था की दैनिक आधार पर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।
  • निगरानी: जमशेदपुर के डीआईजी (DIG) को खुद शहर में मौजूद रहकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षात्मक पुलिस कार्रवाई की पल-पल निगरानी करने को कहा गया है।

Jamshedpur SSP Piyush Pandey Removed क्या है पूरा मामला? (वारदात जिसने हिला दी व्यवस्था)

यह पूरा प्रशासनिक एक्शन शनिवार देर रात बिष्टुपुर के ‘डबल डाउन बार’ के बाहर हुई एक खौफनाक वारदात के बाद शुरू हुआ। सरायकेला-खरसावां जिले में करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह पर कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु ने सोमवार शाम टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हमले में आदित्यपुर निवासी प्रत्युष आनंद भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में जारी है।

इस मामले में पुलिस ने बार संचालक व भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह सहित 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। घटना के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बिष्टुपुर गोलचक्कर पर जमकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी, जिस दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की खबरें भी आईं।

Jamshedpur SSP Piyush Pandey Removed पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब घटना से जुड़े कुछ कथित सीसीटीवी फुटेज और मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं। दावा किया जा रहा है कि जब हमलावर हिमांशु पर चाकू से वार कर रहे थे, तब मौके पर पुलिस की दो गाड़ियां और टाइगर मोबाइल के जवान तैनात थे। पुलिस की इस कथित निष्क्रियता और समय रहते एक्शन न लेने के कारण ही हमलावरों के हौसले बुलंद हुए। इसी गंभीर लापरवाही को आधार बनाते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के कप्तानों पर गाज गिराई है।

Read this: Ma Sarayu Janmotsav Ayodhya: श्रद्धा और आस्था का महासंगम: अयोध्या में भव्य रूप से मनाया गया मां सरयू जन्मोत्सव; 11 हजार बत्तियों से हुई महाआरती

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…