,

महाकुम्भ से गोरखपुर भी पहुँचे श्रद्धालु, एक दिन में 45 करोड़ रुपये से अधिक की हुई आर्थिक गतिविधि

Devotees reached Gorakhpur from Mahakumbh, economic activity of more than Rs 45 crore in one day

महाकुम्भ से श्रद्धालु गोरखपुर भी पहुंचे। यहां के प्रसिद्ध खिचड़ी मेले में मकर संक्रांति पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। बुधवार और गुरुवार को भी यहां श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ रही। खिचड़ी मेला महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यहां श्रद्धालुओं से लेकर कारोबारियों तक के लिए सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

श्रद्धा का उफान ऐसा था कि मकर संक्रांति पर ही भोर से लेकर शाम तक गोरखनाथ मंदिर आने वाले दो प्रमुख मार्गों (धर्मशाला से और बरगदवा से) पर कुल मिलाकर करीब तीन किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की कतार नहीं टूटी। यह कतार लंबाई में तो थी ही, चौड़ाई में भी पूरे सड़क को कवर किए हुए थी। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी मेले के दुकानदारों की आर्थिकी में आकाशीय समृद्धि हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि खिचड़ी मेले के दौरान मकर संक्रांति पर प्रति श्रद्धालु द्वारा प्रसाद, फूलमाला, मनोरंजन, नाश्ता और जरूरी सामानों की खरीदारी पर औसतन 300 रुपये ही खर्च किए गए हों तो गुरु गोरखनाथ के प्रति उमड़ी श्रद्धा ने एक दिन में ही 45 करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधियों को गति दी।

मेले में करीब छह सौ दुकानें सजी हैं। दुकान लगाने वाले 90 प्रतिशत कारोबारी प्रदेश के अन्य जिलों या अन्य राज्यों से हैं। यहां राजस्थान, दिल्ली कोलकाता के अलावा प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, इटावा, बुलंदशहर आदि जिलों से बड़ी संख्या में कारोबारियों ने दुकानें लगाई हैं।

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…