,

Raipur QR Code Auto: ऑटो और ई-रिक्शा हुए डिजिटल, एक स्कैन में मिलेगी चालक की पूरी जानकारी

Raipur QR Code Auto

Raipur QR Code Auto: रायपुर पुलिस की अनोखी पहल, 15 हजार से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का हुआ डिजिटल रजिस्ट्रेशन

Raipur QR Code Auto: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित और तकनीक से लैस बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल शुरू की है। अब शहर में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा केवल यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का साधन नहीं होंगे, बल्कि डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था का भी अहम हिस्सा बनेंगे। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अभियान के दूसरे चरण के तहत वाहनों में QR Code लगाने की शुरुआत की है।

Raipur QR Code Auto: इस अभियान के अंतर्गत महज 15 दिनों में शहर के 15,047 ऑटो और ई-रिक्शा का डिजिटल रजिस्ट्रेशन पूरा किया गया। अब प्रत्येक पंजीकृत वाहन पर QR Code लगाया जा रहा है, जिसे स्कैन करते ही यात्री अपने मोबाइल पर चालक का नाम, वाहन का पंजीकरण विवरण और आवश्यक संपर्क संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है।

read also: MSME Day 2026 : 10वें अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर आयोजन,निवेश, नवाचार, रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर

Raipur QR Code Auto: डिजिटल सुरक्षा मॉडल से यात्रियों को मिलेगा फायदा, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ रायपुर का नाम

Raipur QR Code Auto: QR Code आधारित इस व्यवस्था से यात्रियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी। यदि कोई यात्री अपना मोबाइल, बैग या अन्य सामान ऑटो या ई-रिक्शा में भूल जाता है, तो QR Code स्कैन कर चालक तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि में शामिल वाहनों की पहचान करना भी पुलिस के लिए पहले से अधिक आसान होगा। यही नहीं, इस डिजिटल पहल ने रायपुर को राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाई है।

Raipur QR Code Auto: मात्र 15 दिनों में इतने बड़े स्तर पर ऑटो और ई-रिक्शा का डिजिटल रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए रायपुर देश का पहला जिला बन गया है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। यह पहल भविष्य में देश के अन्य शहरों के लिए भी एक प्रभावी मॉडल साबित हो सकती है।

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…