,

एआई की मदद से ब्रेड पिट के नाम पर महिला से करोड़ों की ठगी

- Advertisement -
Ad imageAd image

पेरिस : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल अब भयावह तरीके से हो रहा है। आए दिन किसी ना किसी के साथ कोई ना कोई धोखाधड़ी हो रही है। इसी कड़ी में अब फ्रांस की महिला को अस्पताल की फर्जी तस्वीरें और चिकनी-चुपड़ी बातों के द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि वह हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट से बात कर रही हैं। धीरे-धीरे महिला को यकीन होने लगा कि वे ब्रैड पिट को डेट कर रही है। इसके बाद एआई का गलत इस्तेमाल कर ब्रैड पिट की हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए कुछ तस्वीरें भेजीं और भरोसा दिलाया कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं और उन्हें पैसों की जरूरत है। ब्रैड पिट के नाम पर महिला से 800,000 यूरो यानी करीब 7,12,44,800 रुपये की ठगी हुई है। यह धोखा एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा शुरू हुआ, इससे महिला से संपर्क कर अभिनेता ब्रैड पिट के नाम पर मेडिकल खर्चों के लिए मदद मांगी। फर्जी अकाउंट ने दावा किया कि उनके बैंक खाते अभिनेता एंजेलिना जोली के साथ तलाक के मुकदमे के चलते ब्लॉक हैं। फ्रांसिसी हिला को फर्जीवाड़े का तब पता चला जब असली ब्रैड पिट को गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट करने की तस्वीरें सामने आईं। अब वहां महिला डिप्रेशन से जूझ रही है। इस धोखाधड़ी में महिला ने अपनी शादी तक तोड़ दी थी। 53 वर्षीय ऐन ने ने बताया कि उन्हें यह संदेश तब मिला जब वह स्की ट्रिप पर थीं। यह संदेश ब्रैड पिट की मां जेन एट्टा पिट के नाम के एक फर्जी अकाउंट से आया था। इसके एक दिन बाद एक और अकाउंट ने खुद को पिट के रूप में पेश किया और ऐन से संपर्क किया। जल्द ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और वे अच्छे दोस्त बन गए। समय बीतने के बाद खुद को ब्रैड पिट बताने वाले स्कैमर ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद ऐनी ने अपने करोड़पति पति को तलाक दे दिया। इसके तुरंत बाद स्कैमर ने दावा किया कि उसने बहुत महंगे गिफ्ट्स खरीदे हैं, लेकिन उस कस्टम फीस के लिए 9 हजार डॉलर (773817.30 भारतीय रुपये) की जरूरत है। एप ने उस पर यकीन करते हुए उसे पैसे दे दिए। ऐन का तलाक फाइनल होने के बाद उन्हें 775,000 यूरो की मुआवजा राशि मिली। इसके बाद फर्जी अकाउंट ने और भी डॉक्टर्ड (एडिटेड) वीडियो और तस्वीरें भेजकर ऐन को यह विश्वास दिलाया कि उसे किडनी कैंसर है और इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। इस घटना के बाद ऐन को गंभीर डिप्रेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

EMERGENCY: इमरजेंसी सिर्फ एक विवादित नेता की कहानी नहीं!….यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की