People in Gwalior yearn for every drop of water. : ग्वालियर में बूंद-बूंद को तरसे लोग: घोसीपुरा की क्रेशर कॉलोनी में पानी के लिए मचा हाहाकार, टैंकर आते ही सड़कों पर हो रहा घमासान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
People in Gwalior yearn for every drop of water.

People in Gwalior yearn for every drop of water. भीषण गर्मी में पानी के लिए त्राहि-त्राहि, हैरान-परेशान हैं वार्ड नंबर 2 के नागरिक

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 2 से जल संकट की एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। यहाँ की क्रेशर कॉलोनी और शिव नगर (घोसीपुरा) में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बढ़ती गर्मी के बीच स्थानीय निवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए दिन-भर भटकने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के दावों की पोल खोलती इस स्थिति के कारण आम जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है।

People in Gwalior yearn for every drop of water. टैंकर आते ही मचती है अफरा-तफरी, आए दिन विवाद की स्थिति

People in Gwalior yearn for every drop of water. स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पूरे इलाके में पानी की कोई स्थाई और सुचारू व्यवस्था नहीं है। जब कई दिनों के इंतजार के बाद नगर निगम या निजी स्तर पर पानी का कोई टैंकर इलाके में पहुँचता है, तो पानी भरने के लिए लोगों में होड़ मच जाती है। सड़कों पर डिब्बे और बाल्टियाँ लेकर दौड़ते लोगों के कारण भारी अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। सीमित पानी और अत्यधिक आबादी होने के कारण टैंकर के पास आए दिन विवाद और लड़ाई-झगड़े की स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल भी बिगड़ रहा है।

People in Gwalior yearn for every drop of water. ‘कब जागेगा नगर निगम?’— जिम्मेदार अधिकारियों से त्वरित समाधान की गुहार

क्रेशर कॉलोनी और शिव नगर के निवासियों का कहना है कि वे इस गंभीर समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से पुरजोर अपील की गई है कि इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लिया जाए। नागरिकों ने मांग की है कि:

  • क्षेत्र में पाइपलाइन के जरिए नियमित जल प्रदाय की व्यवस्था तत्काल शुरू की जाए।
  • स्थाई समाधान होने तक रोजाना पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर भेजे जाएं ताकि लोगों को इस भीषण जल संकट से निजात मिल सके।

Read this: Rahul Gandhi: कोटा में छात्रों से बोले राहुल गांधी, ‘शिक्षा व्यवस्था का दबाव युवाओं को तोड़ रहा है’

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध