,

Jain Mahotsav Raipur: रायपुर में तीन दिवसीय जैन महोत्सव का भव्य समापन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

Jain Mahotsav Raipur

Jain Mahotsav Raipur: राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जैन समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य आचार्य पदारोहण एवं तपस्या सहस्त्रावधान महोत्सव का रविवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Jain Mahotsav Raipur: समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी रहे मौजूद

तीन दिनों तक चले इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन में देशभर के विभिन्न राज्यों तथा नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैन समाज के संतों एवं धर्मगुरुओं के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, तपस्या और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Jain Mahotsav Raipur: देशभर और नेपाल से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ

Jain Mahotsav Raipur: समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि पूज्य विनयकुशल जी महाराज के आचार्य पदारोहण समारोह का आयोजन यहां हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे देश और नेपाल से जैन धर्म के संतगण इस आयोजन में पधारे हैं और उनके चरणों की रज से छत्तीसगढ़ की धरती धन्य हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज को सदाचार, सेवा और आध्यात्मिकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी जैन धर्म की तपस्या, अहिंसा और मानव कल्याण की परंपराओं की सराहना करते हुए समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

read also: Gold Silver Price 18 June 2026 : सोने में नरमी, चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट

भव्य समापन समारोह के साथ तीन दिवसीय महोत्सव संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने धर्म, अध्यात्म और संस्कारों का संदेश ग्रहण किया।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…