,

Bhanupratappur Rape Case : भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म कर फरार चल रहा 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Rape Case : मोहला-मानपुर से आरोपी को दबोचा गया, डेढ़ लाख रुपये के विवाद के बाद महिला को ब्लैकमेल कर किया था दुष्कर्म।

Bhanupratappur Rape Case : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला के साथ दुष्कर्म कर लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कैलाश नेताम को पुलिस ने मोहला-मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Bhanupratappur Rape Case

UP Rojgar Mela 2026: भदोही में 16 जून को लगेगा महा-रोजगार मेला; 1900 पदों पर होगी बंपर भर्ती, फ्रेशर्स को भी मिलेगा मौका

Bhanupratappur Rape Case : डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन से शुरू हुआ विवाद

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसका परिचित था और उसने जरूरत बताकर करीब डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस करने के बजाय आरोपी लगातार महिला को प्रताड़ित करता रहा और पैसे लौटाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

Bhanupratappur Rape Case : घर में घुसकर किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और जबरन उसे घर के पीछे बाड़ी की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद पीड़िता ने थाना भानुप्रतापपुर में मामला दर्ज कराया।

Bhanupratappur Rape Case : एसपी ने घोषित किया था 10 हजार रुपये का इनाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल और एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी।

Lucknow Delhi IndiGo Flight Bomb Threat: उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट में बम की धमकी, टॉयलेट के टिश्यू पेपर पर लिखा था मैसेज

Bhanupratappur Rape Case : तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कोहका थाना क्षेत्र के ग्राम कामखेड़ा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Bhanupratappur Rape Case : पुलिस ने आगे की कार्रवाई की तेज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…