Fake Gold Scam : नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Fake Gold Scam : जमीन में गड़ा खजाना मिलने का झांसा देकर करते थे लाखों की ठगी, पुलिस ने नकली बिस्किट, कार और मोबाइल किए जब्त

Fake Gold Scam : दुर्ग पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट बेचकर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन में दबे खजाने और हंडे में मिले सोने की कहानी सुनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और नकली धातु को असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देते थे।

Fake Gold Scam

Mhow Government Land Encroachment Free महू में प्रशासन का बड़ा एक्शन: मलेंडी गांव में करोड़ों की 30 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से कराया मुक्त

Fake Gold Scam : शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि बोरसी निवासी जितेंद्र साहू की शिकायत पर उतई थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें बाजार मूल्य से कम कीमत पर सोना बेचने का झांसा देते थे।

Fake Gold Scam

Health Services Expansion : स्वास्थ्य सुविधाओं से कोई न रहे वंचित,शहर से गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

Fake Gold Scam : तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्य और लगातार निगरानी के आधार पर अलग-अलग जिलों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दुर्ग, कोरबा, कबीरधाम और मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के निवासी शामिल हैं।

Fake Gold Scam : नकली सोने के बिस्किट समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलो 242 ग्राम वजन के सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट, एक नकली सिक्का, वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं।

Fake Gold Scam : पहले भी कर चुके हैं ऐसी ठगी

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे पहले भी इसी तरह की ठगी की वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस उनके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।

Fake Gold Scam : पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सस्ते दाम पर सोना या अन्य कीमती वस्तु बेचने का लालच देने वाले लोगों से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Fertilizer Supply : प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Fertilizer Supply : कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, खरीफ सीजन

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में