,

Raipur Bank Fire: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेजों को नुकसान की आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur Bank Fire

Raipur Bank Fire: बॉम्बे मार्केट स्थित बैंक कार्यालय से उठता दिखा धुआं, मचा हड़कंप

Raipur Bank Fire: राजधानी रायपुर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला बॉम्बे मार्केट इलाके का है, जहां सोमवार सुबह करीब 9 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बंद पड़े कार्यालय से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं, मौदहापारा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

Raipur Bank Fire: आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटे अधिकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि अधिकारियों द्वारा शॉर्ट सर्किट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। चूंकि आग बैंक के जोनल कार्यालय में लगी है, ऐसे में वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य कार्यालयीन सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

read also: World Environment Day 2026: पर्यावरण को बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान आदतें, हर व्यक्ति निभा सकता है बड़ी भूमिका

राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार्यालय बंद था, जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।