,

Harit Sahkar Abhiyan Madhya Pradesh: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘हरित सहकार अभियान’ का शंखनाद, बोले— ‘किसानों को MSP से ऊपर दाम दिलाना हमारा संकल्प’

Harit Sahkar Abhiyan Madhya Pradesh

Harit Sahkar Abhiyan Madhya Pradesh विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में ‘अशोक’ का पौधा रोपकर प्रदेशव्यापी ‘हरित सहकार अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत सहकारिता विभाग द्वारा इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों की समृद्धि, कृषि सुधार और सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता को लेकर कई बड़े ऐलान किए।

Harit Sahkar Abhiyan Madhya Pradesh 21 जून तक सहकारिता समितियां रोपेंगी 1 लाख पौधे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से शुरू होकर 21 जून (विश्व योग दिवस) तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़े में प्रदेश की सभी जिला सहकारी बैंकों और प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स – PACS) के माध्यम से एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और सहकारिता का नेटवर्क इसे जन-आंदोलन बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

Harit Sahkar Abhiyan Madhya Pradesh गड़बड़ी करने वाले अधिकारी नापेंगे, किसानों का नहीं होने देंगे नुकसान

सहकारी समितियों में होने वाली वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “प्राथमिक सहकारी समितियों (पेक्स) में यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गड़बड़ी करेगा, तो वह बचेगा नहीं, उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी। लेकिन, हमारी सरकार दोषी व्यक्ति को सजा देगी, पूरी सोसाइटी या उसके किसान सदस्यों पर इसका कोई आंच नहीं आने दिया जाएगा।” किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार हर स्तर पर पुख्ता प्रबंधन कर रही है।

Harit Sahkar Abhiyan Madhya Pradesh किसानों के हित में सीएम डॉ. मोहन यादव के 4 बड़े फैसले

  • एमएसपी (MSP) से ऊपर दाम और बोनस: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को फसल का अधिकतम मूल्य दिलाना है। इस वर्ष (2026 में) मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया कीर्तिमान रचते हुए पिछले साल के 78 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं की बंपर खरीदी की है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का विशेष बोनस देकर 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया है। इसके अलावा सोयाबीन उत्पादकों को भावांतर भुगतान योजना का लाभ दिया जा रहा है।
  • कोलारस में खुलेगी नई शुगर फैक्ट्री: गन्ना उत्पादक किसानों को उनके घर के पास ही फसल का सही दाम और बाजार देने के लिए शिवपुरी जिले के कोलारस में नई शुगर फैक्ट्री स्थापित की जाएगी।
  • मिल्क कैपिटल बनेगा मध्यप्रदेश: सरकार दूध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। गुजरात के अमूल मॉडल की तर्ज पर सांची के माध्यम से दूध उत्पादकों को समृद्ध किया जा रहा है ताकि प्रदेश में एक बार फिर दूध-दही की नदियां बहें।
  • दिन में मिलेगी बिजली: ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल’ लिंक परियोजना के जरिए सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ाया जा रहा है। साथ ही किसानों की सहूलियत के लिए अब खेतों में सिंचाई के लिए दिन के समय ही बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

सहअस्तित्व का संदेश: सीएम डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग के मर्दन के प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रकृति के पांचों तत्वों (अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी और सूर्य) पर सृष्टि के हर जीव का समान अधिकार है। प्राकृतिक खेती में गोवंश का विशेष महत्व है और हमारी सरकार इसी रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को आम की टोकरी भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नाबार्ड के प्रबंध संचालक मनोज सहित सहकारिता क्षेत्र के तमाम आला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Read this: CM Dr Mohan Yadav Bhopal Environment Day: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ का आगाज, बोले— ‘प्रकृति के बिना अधूरी है हमारी सनातन जीवन शैली’

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…